52 मवेशियों से लदे दो ट्रक जब्त, पुलिस ने दो चालकों को लिया हिरासत में
Updated at : 04 Feb 2026 8:05 PM (IST)
विज्ञापन

52 मवेशियों से लदे दो ट्रक जब्त, पुलिस ने दो चालकों को लिया हिरासत में
विज्ञापन
बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने तेघरिया के पास की कार्रवाई, क्षमता से अधिक ठूंस कर भरे गए थे मवेशी
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के तेघरिया के पास पुलिस ने मवेशियों से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है. इन ट्रकों में कुल 52 भैंसों को अत्यंत अमानवीय व क्रूर तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल नामक संगठन की गुप्त सूचना पर की है. पुलिस ने मौके से दोनों ट्रकों को कब्जे में लेते हुए उनके चालकों को हिरासत में ले लिया है.क्षमता से अधिक मवेशी होने से कई हुए घायल
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 47-2226 में 27 मवेशी व ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 25-9589 में 25 मवेशी लदे हुए थे. जांच के दौरान पाया गया कि मवेशियों को ट्रकों में क्षमता से अधिक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. क्रूरता का आलम यह था कि मवेशियों को ठीक से सांस लेने तक की जगह नहीं मिल रही थी, जिसके कारण कई मवेशी लहूलुहान अवस्था में पाए गए. बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से बिहार के पोठिया ले जाया जा रहा था.पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि तेघरिया से मवेशी लदे ट्रक जब्त किए गए हैं. पुलिस ने पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की है. उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. मामले की गहनता से जांच जारी है.बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाया ट्रक
बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से भारी संख्या में मवेशियों को ट्रक के जरिए पोठिया की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता तुरंत तेघरिया पहुंचे व दोनों ट्रकों को रुकवाकर स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सूचना सही पायी गयी व मवेशियों को बरामद किया गया.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




