ePaper

144 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 10 Dec 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
144 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है

विज्ञापन

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसीक्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दास अपने दल बल के साथ जिला मुख्यालय से सटे बिहार बंगाल सीमा के गलगलिया चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान पिकअप वैन से 144 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी तथा पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. साथ ही दो तस्कर रोहित कुमार और गौतम कुमार लखीसराय जिला दरभंगा निवासी को गिरफ्तार किया गया. मद्य निषेध विभाग के द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार दोनों तस्करों को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन