ePaper

107 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 14 Jul 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
107 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सुखानी पुलिस को एक बार फिर से अंग्रेजी शराब को जब्त करने में कामयाबी मिली है

विज्ञापन

पौआखाली सुखानी पुलिस को एक बार फिर से अंग्रेजी शराब को जब्त करने में कामयाबी मिली है. सुखानी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष धरमपाल कुमार ने बताया कि सफेद रंग के स्विफ्ट डिजायर कार से ऑफिसर च्वाइश ब्रांड का 107.64 लीटर शराब जब्त की गई है. साथ ही इस मामले में दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. जिसकी पहचान मो मुर्तजा उम्र 38 पिता मो मुस्ताक साकिन बिरौल, थाना कमतौल जिला दरभंगा व दूसरा संजीत कुमार साह उम्र 35 थाना अरेर जिला मधुबनी का निवासी के रुप में हुयी है. गौरतलब है कि सुखानी पुलिस के द्वारा लगातार शराब तस्करों के खिलाफ जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी रहने से शराब तस्करों ने हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन