ePaper

गलगलिया पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख रूपये से अधिक की मादक सामग्री जब्त

Updated at : 15 Oct 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
गलगलिया पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख रूपये से अधिक की मादक सामग्री जब्त

गलगलिया थाने की पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को 1.192 किग्रा ब्राउन सुगर, भारतीय मुद्रा 83199, नेपाली मुद्रा 451175, 9 मोबाइल फोन, 17 स्ट्रिप नाइट्राजेपाम टैबलेट, दो वजन मशीन और 60 ग्राम चांदी के साथ गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

गलगलिया(किशनगंज). गलगलिया थाने की पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को 1.192 किग्रा ब्राउन सुगर, भारतीय मुद्रा 83199, नेपाली मुद्रा 451175, 9 मोबाइल फोन, 17 स्ट्रिप नाइट्राजेपाम टैबलेट, दो वजन मशीन और 60 ग्राम चांदी के साथ गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक को मिली थी सूचना

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना क्षेत्र में लकड़ी डिपो भटगांव में मो सौरभ पिता मो मुश्ताक एवं मो मुश्ताक पिता मो नईम के द्वारा घर में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. इस सूचना पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी-2, किशनगंज के नेतृत्व में गलगलिया थाना की पुलिस एवं एसएसबी की एक संयुक्त टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा की गई छापेमारी में दो व्यक्तियों को धर दबोचा गया. जिन्होंने अपना नाम मो सौरभ उर्फ सोहराब और मो मुश्ताक बताया. इनके पास से 1.192 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 83,199 भारतीय मुद्रा, 4,51,175 नेपाली मुद्रा, 09 मोबाइल फोन, 17 स्ट्रिप नाइट्राजेपाम टैबलेट, 02 वज़न मशीन और 60 ग्राम चांदी बरामद की गई. बरामद सामग्री की कीमत लगभग 50 लाख रूपये आंकी गई है.

अग्रतर कार्रवाई जारी

गलगलिया थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. संलिप्त अन्य अभियुक्तयों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. इस अभियान में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, महिला सिपाही बुलबुल कुमारी, किरण कुमारी, सैफ का जवान अशाोक कुमार व एसएसबी 41 वीं के पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन