पुलिस परामर्श केंद्र में दो मामले निष्पादित
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :08 Nov 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन

महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र में चार आवेदन आये. जिसमें दोनों पक्षों को बुलवाकर आपसी सहमति के बाद दो मामलों का निपटारा मौके पर किया गया
विज्ञापन
किशनगंज
. महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र में चार आवेदन आये. जिसमें दोनों पक्षों को बुलवाकर आपसी सहमति के बाद दो मामलों का निपटारा मौके पर किया गया. अन्य मामलों की सुनवायी की अगली तिथि दी गई. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगे परामर्श केंद्र में घरेलू विवाद और हिंसा के निपटारे के लिए दूर दराज के इलाकों से फरियादी पहुंचे थे. महिला थानाध्यक्ष सह संयोजिका सुनीता कुमारी की मौजूदगी में विवादों का निपटारा किया गया. दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद बांड भराकर सुलह कराने का प्रयास किया. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि शनिवार को तीन मामले की सुनवायी में अधिकतर मामले पति और पत्नी के बीच गलतफहमी के कारण विवाद उत्पन्न हो गए थे. जिसे केंद्र के सदस्यों द्वारा दूर करने का प्रयास किया गया. वहीं कुछ मामले में एक पक्ष के द्वारा नहीं पहुंचने के कारण आगे की तिथि निर्धारित की गई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




