भूमि विवाद के दो मामले निष्पादित

सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है.
किशनगंज. सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है. इसी कड़ी में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए किशनगंज थाना परिसर में भी जनता दरबार लगाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे और फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई थी. जनता दरबार में दो मामले निष्पादित हुए. वही नए व पुराने मामलों में 14 मामले लंबित हैं. दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामले लंबित हैं. कुछ मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गई. बीडीओ सह सीओ आईएएस प्रद्युम्न सिंह यादव, अंचल निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के दूर दराज से लोग पहुंच रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










