पौआखाली यूपीएचसी में जल्द शुरू होगी पॉलीक्लिनिक सुविधा, एक ही छत के नीचे मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

Updated:
विज्ञापन

पौआखाली शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही पॉलीक्लिनिक सुविधा शुरू होगी, जिससे मरीजों को एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन

पौआखाली (किशनगंज). पौआखाली शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) क्षेत्रवासियों के लिए जल्द ही बड़ी सौगात लेकर आने वाला है. स्वास्थ्य विभाग यहां बहुत जल्द पॉलीक्लिनिक सुविधा शुरू करने की तैयारी में है. इसके शुरू होते ही मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सकेगी. पॉलीक्लिनिक के संचालन के बाद नाक, कान एवं गला (ईएनटी), नेत्र रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग तथा बाल रोग का विशेषज्ञ स्तर पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

छोटी बीमारियों की जांच व उपचार के लिए नहीं जाना होगा दूर

इन रोगों से पीड़ित मरीजों को छोटी-छोटी जांच और उपचार के लिए किशनगंज सदर अस्पताल अथवा अन्य दूरस्थ अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सूत्रों का दावा है कि यदि यह योजना निर्धारित समय पर शुरू होती है तो पूरे किशनगंज जिले में पॉलीक्लिनिक सुविधा प्राप्त करने वाला पौआखाली यूपीएचसी पहला स्वास्थ्य केंद्र होगा. इससे पौआखाली नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और समय व आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी. स्थानीय लोगों का मानना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा.

मरीजों को समय पर मिल जाएगा इलाज

विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और त्वचा व नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा, जिससे गंभीर बीमारियों की रोकथाम भी आसान होगी. हालांकि स्वास्थ्य विभाग को फिलहाल इसके गाइडलाइन का इंतजार है जिस वजह से इस संबंध में औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यदि यह पहल धरातल पर उतरती है तो यह पौआखाली ही नहीं, बल्कि पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी.

लोगों ने की विभाग के पहल की सराहना

लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सेवाएं प्रारंभ करेगा. विधायक ने भी बेहतर चिकित्सा प्रबंधन की उठाई थी मांग विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के द्वारा हाल के दिनों में दो-दो बार यूपीएचसी पौआखाली का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें कई तरह की कमियां उजागर होने के बाद उन्होंने स्वच्छता से लेकर चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने तथा रोगियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने की दिशा में स्वास्थ्य महकमा से ठोस पहल की थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन