किशनगंज में गूंजा फुटबॉल का शंखनाद

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित करते डीएम व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

किशनगंज में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम।

विज्ञापन

किशनगंज. किशनगंज में खेल का माहौल गर्म हो गया है. खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को बीएसए फुटबॉल ग्राउंड पर किया गया. जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और रंगीन बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

शुरुआत छात्राओं के मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. राज्यभर की टीमें दिखाएंगी दमखम 11 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से अंडर-17 आयु वर्ग की बालक फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं. चार दिनों तक चलने वाले इस महासंग्राम में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे.मैदान पर हर मैच रोमांच और जोश से भरपूर रहने की उम्मीद है. प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य में फुटबॉल की प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है.

खेल से टीम भावना को मिलता है बढ़ावा

खेल से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है. जिला प्रशासन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. जिला प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं. मैदान, सुरक्षा, चिकित्सा और आवास की व्यवस्था की गई है.

आयोजन समिति ने बताया कि मैचों के दौरान दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है. इस आयोजन से जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं में भारी उत्साह है. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं. आयोजकों को उम्मीद है कि किशनगंज से निकले खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन