सात लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशानुसार दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शराब बंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है
दिघलबैंक पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशानुसार दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शराब बंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है. रविवार को टप्पू स्कूल चौक के पास विशेष निगरानी में की गई जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक टोटो वाहन को जांच के लिए रोका. तलाशी के दौरान टोटो से सात लीटर देशी शराब बरामद की गई. इस कार्रवाई में दो व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं. जिसकी पहचान पुराना हाट निवासी जीतनारायण कामती (52) के रूप में हुई है. वहीं दूसरे आरोपी पुराना हाट निवासी मो आफताब अंसारी (40) के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि शराब माफियाओं पर कार्रवाई के लिए छापेमारी अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा. साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को जरूर दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




