बारह पुलिस पदाधिकारियों की हुई पोस्टिंग

Updated:
विज्ञापन
बारह पुलिस पदाधिकारियों की हुई पोस्टिंग

बेहतर विधि व्यव्स्था संधारण को लेकर बारह पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग थानों में की गई है

विज्ञापन

किशनगंज बेहतर विधि व्यव्स्था संधारण को लेकर बारह पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग थानों में की गई है. चार थाने ने नए थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसपी सागर कुमार ने तबादले की अधिसूचना मंगलवार की शाम को जारी की है जिसमें तीन थाने में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है. अवर निरीक्षक रूबी कुमारी को सुखानी थाना का थानाध्यक्ष, अभिषेक कुमार को कुर्लीकोट का थानाध्यक्ष, कनक लता को अर्राबारी का थानाध्यक्ष बनाया गया है. अवर निरीक्षक रामबहादुर शर्मा को छतरगाछ कैंप का प्रभारी बनाया गया है. अवर निरीक्षक सुधा कुमारी को अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई महिला थाना, अवर निरीक्षक शैलेश कुमार को अनुसंधान इकाई ठाकुरगंज, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार भारती को अनुसंधान इकाई बहादुरगंज, अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी टू को अनुसंधान इकाई ठाकुरगंज, विकास कुमार को टेढ़ागाछ थाना अनुसंधान इकाई, अवर निरीक्षक बैजू कुमार व पवन कुमार को किशनगंज सदर थाना अनुसंधान इकाई में पोस्टिंग की गई है. यह सभी अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी विभिन्न जिलों से स्थानांतरित होकर किशनगंज पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन