अतिक्रमण हटाने के लिए यातायात पुलिस की पहल आरंभ, हड़कंप

अतिक्रमण हटाने के लिए यातायात पुलिस की पहल आरंभ, हड़कंप
किशनगंज. नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में अतिक्रमित स्थल को खाली करवाए जाने की दिशा में यातायात थाने की पुलिस की ओर से भी पहल शुरू की गई है. इसके तहत यातायात थाना की पुलिस द्वारा सोमवार को शहर का मुआयना किया गया. शहर में चांदनी चौक, चूड़ी पट्टी रोड, रमजान पूल, गांधी चौक, फल पट्टी सहित कई स्थानों में अतिक्रमण की समस्या के निराकरण को लेकर यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद द्वारा ने नगर परिषद के साथ स्थल निरीक्षण किया गया. यातायात थानाध्यक्ष ने अतिक्रमण कारियों को कड़ी हिदायत भी दी. इस दौरान एक स्थल में सड़क पर अतिक्रमित एक दुकानदार को जब अतिक्रमण खाली कराने को कहा गया तो वे यातायात थानाध्यक्ष से ही उलझ गए. बाद में अतिक्रमण को खाली करवाया गया. इस दौरान यातायात थाना की पुलिस ने सड़क पर दुकान लगाने वालों से स्पष्ट रूप से कहा कि वे सड़क पर से अतिक्रमण हटा लें. यातायात थानाध्यक्ष ने शहर का भ्रमण कर लोगों को अतिक्रमित सड़क को खाली करने व अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. इसके बाद भी खाली नहीं किया गया तो नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा. इसके साथ ही जाम की समस्या के निपटारे के लिए सड़क पर जहां तहां ठेला लगाने वालों को भी हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने ठेले को सड़क पर न लगाएं. इससे सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने कहा कि शहर में जाम की समस्या की शिकायत मिलती रहती थी. जाम की समस्या के निपटारे के लिए नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर वैसे स्थल को चिन्हित किया जा रहा है. जहां बेवजह अतिक्रमण किया गया है. यातायात थानाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा शहर की सड़कों में ही दुकान लगा दिया जाता है. इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है और अवरोध उत्पन्न हो जाता है. शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने में पुलिस को सहयोग करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




