आग लगने से तीन घर सहित हजारों की संपत्ति जली

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से तीन घर सहित हजारों की संपत्ति जली

आग लगने से तीन घर सहित हजारों की संपत्ति जली

विज्ञापन

ठाकुरगंज. पाठामारी थाना क्षेत्र के दल्लेगांव पंचायत के धोबीभीट्टा गांव में हुई आगजनी की घटना में तीन घर जलकर राख हो गया. इस घटना में हजारों की संपत्ति जल गयी. जानकारी के अनुसार आग ने विष्णु सहनी, कृष्णा सहनी और घीनोनी देवी के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद धूबीभीट्टा बीओपी कैंप के जवान और दमकल कर्मी स्थल पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद तीनो घरों में लगी आग पर काबू पाया गया. तब तक घरों में रखा सामान, अनाज, कपड़ा व अन्य दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें जलकर राख हो गयी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद एआइमआइम सीमांचल युवा संगठन के प्रभारी सह मुखिया प्रतिनिधि गुलाम हसनैन ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने अंचल अधिकारी से तत्काल संपर्क कर क्षति सामानों की जांच और सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा शीघ्र देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन