ePaper

अलग-अलग तीन मामलों में तीन गिरफ्तार

Updated at : 22 Oct 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग तीन मामलों में तीन गिरफ्तार

जियापोखर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से छापामारी करते हुए भट्ठा चौक निवासी एक महिला शैली किस्कू उम्र करीब 50 वर्ष पिता स्व० मरांग सोरेन को करीब दो लीटर देशी शराब के साथ विधिवत रूप से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पौआखाली. आगामी चुनाव के मद्देनजर जियापोखर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से छापामारी करते हुए भट्ठा चौक निवासी एक महिला शैली किस्कू उम्र करीब 50 वर्ष पिता स्व० मरांग सोरेन को करीब दो लीटर देशी शराब के साथ विधिवत रूप से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला पूर्व में भी शराब बेचने में जेल जा चुकी है. इस संबंध में जियापोखर थाना कांड संख्या 34/25 दर्ज की गई है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने की है. इस अभियान के तहत भट्ठा चौक के पास से ही एक व्यक्ति प्रमेश सिंह सहनी उम्र करीब 29 वर्ष पिता छट्ठू लाल सिंह सा० टप्पू (डोरिया) थाना गंदर्भडांगा को भी शराब के नशे में शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में भी जियापोखर थाना में कांड दर्ज किया गया है. इसके अलावे जियापोखर थाना कांड संख्या 10/17, दिनांक 27/11/17 धारा 457/380 आईपीसी के आरोपित मो मेराज पिता बुधुआ साकिन और थाना जियापोखर जिला किशनगंज जो करीब आठ वर्षों से फरार चल रहा था जिनको विधिवत तरीके से गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन