ePaper

KOCHADHAMAN VIDHAN SABHA-सरकार बनते ही हर मां-बहन के खाते में मकर संक्रांति के दिन 30 हजार : तेजस्वी

Updated at : 06 Nov 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
KOCHADHAMAN VIDHAN SABHA-सरकार बनते ही हर मां-बहन के खाते में मकर संक्रांति के दिन 30 हजार : तेजस्वी

कोचाधामन विधानसभा अंतर्गत चकला में एएमयू कैंपस केनजदीक चकला मैदान में राजद प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के पक्ष में गुरूवार को चुनावी सभा करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी सरकार दिल्ली से चल रही है.

विज्ञापन

किशनगंज.कोचाधामन विधानसभा अंतर्गत चकला में एएमयू कैंपस केनजदीक चकला मैदान में राजद प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के पक्ष में गुरूवार को चुनावी सभा करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी सरकार दिल्ली से चल रही है. पीएम मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं, झूठ बोलने के डिस्ट्रीब्यूटर है. यह चुनाव बिहार को बनाने का चुनाव है, जो 20 साल में नहीं हुआ, वह हम 20 महीने में करके दिखाएंगे. तेजस्वी ने यह भी वादा किया कि सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना लागू कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी के दिन पूरे एक साल का 30 हजार रूपये माता-बहनों के खाते में डालने का काम हम करेंगे.उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो 20 दिनों के अंदर हम ऐसा कानून लायेंगे कि पूरे बिहार में हर घर से एक सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे और 20 महीना में इस प्रक्रिया पर काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि लालू जी ने आडवाणी जी को गिरफ्तार किया था. राजद ही एक ऐसी पार्टी है जिसने कभी भाजपा से समझौता नही किया. चाहे लालू जी और हमारे परिवार पर कितने मुकदमे हुए लालू जी झुके नहीं. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब लोगो को एकजुट होकर संविधान की रक्षा करनी है. इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि कि लालू यादव जी जब पाकिस्तान गए थे, तब लोगों और प्रवेज मुशर्रफ ने भी कहा था कि अगर लालू जी पाकिस्तान से चुनाव लड़ते तो वहां से भी जीत जाते. हमें एक बात समझने की जरूरत है कि सब लोग एकजुट रहें और अपनी संविधान की रक्षा करें. उन्होंने चुनावी सभा को लेकर कहा कि हम अपने हेलीकॉप्टर को भी ट्रैक्टर बना दिए है. यह चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है. हमारे चाचा की कुर्सी पर भी खतरा है, क्योंकि इस बार गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जो विधायक होंगे, वहीं मुख्यमंत्री बनाएंगे. इस बार एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी. भाजपा के लोग अभी बिहार चला रहे है. यह चुनाव संविधान बचाने और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. सभा में राजद नेता दानिश इकबाल, एमके रिजवी, मजहरूल हसन सहित आदि नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन