बैंकों के ऋण नहीं चुकाने वालों की हुई गिरफ्तारी

जिलाधिकारी विशाल राज ने जिले के नीलाम पत्र पदाधिकारी को सरकारी बकाया राशि एवं बैंकों से ली गई ऋण की राशि से संबंधित देनदारों की समीक्षा करते हुए वारंट जारी करने की निर्देश नीलाम पत्र पदाधिकारी को दिया है.
किशनगंज.जिले में सभी तरह की सरकारी बकाया राशि बैंकों से ली गई ऋण की राशि की वसूली की कार्रवाई तेज हुई है. जिलाधिकारी विशाल राज ने जिले के नीलाम पत्र पदाधिकारी को सरकारी बकाया राशि एवं बैंकों से ली गई ऋण की राशि से संबंधित देनदारों की समीक्षा करते हुए वारंट जारी करने की निर्देश नीलाम पत्र पदाधिकारी को दिया है. इसी क्रम में दिघलबैंक थाना अन्तर्गत एक ऋण बकायेदार की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गयी.उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक तुलसिया बनाम श्याम नारायण सिंह पिता स्व राम प्रसाद सिंह, ग्राम- दिघलबैंक वार्ड संख्या-01 पोस्ट व थाना- दिघलबैंक के निलाम पत्र वाद संख्या- 01/2016-17 अन्तर्गत गिरफ्तारी की गई. देनदार पर लगभग 6,25,498.00 (छ: लाख पच्चीस हजार चार सौ अंठानबे) रुपये बकाये ऋण के राशि के संबंध में वाद दायर है. दिघलबैंक थाना द्वारा ऋण देनदार को गिरफ्तार कर सहायक निदेशक -सह- नीलाम पत्र पदाधिकारी श्री रवि शंकर तिवारी के समक्ष उपस्थापित किया गया. जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




