ePaper

पुलिस व एसएसबी पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे: डीआईजी

Updated at : 19 Mar 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस व एसएसबी पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे: डीआईजी

बिहार में किशनगंज सहित कई जगहों पर उपद्रवी तत्वों द्वारा पुलिस पर हुए हमले के बाद अब कई कदम उठाए जा रहे हैं. सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में एसएसबी जवानों पर हमले के मामले को गंभीरता से लेते पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल बुधवार को किशनगंज पहुंचे.

विज्ञापन

किशनगंज.बिहार में किशनगंज सहित कई जगहों पर उपद्रवी तत्वों द्वारा पुलिस पर हुए हमले के बाद अब कई कदम उठाए जा रहे हैं. सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में एसएसबी जवानों पर हमले के मामले को गंभीरता से लेते पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल बुधवार को किशनगंज पहुंचे. किशनगंज में डीआईजी ने एसपी सागर कुमार के साथ बैठक की. बैठक में डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इससे पूर्व डीआईजी के किशनगंज पहुंचने पर एसपी कार्यालय में एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया. वहां पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया. बैठक के बाद डीआईजी श्री कुमार ने कहा कि पुलिस पर हमले की घटना को लेकर एहतियातन कदम उठाए जा रहे है. हाल के दिनों में किशनगंज व अररिया जिले में घटनाएं हुई है. इसके लिए वे किशनगंज सहित पूर्णिया रेंज के सभी जिलों का दौरा कर रहे है. पूर्णिया प्रक्षेत्र के जिलों में जाकर यह समीक्षा की जा रही है की पुलिस पर पूर्व में जो भी हमले हुए है उन केसों में अब तक गिरफ्तारी हुई है या नहीं. अगर गिरफ्तारी नहीं हुई है तो इसकी मूल वजह क्या है. इसमें किसकी लापरवाही है. उन केसों में गिरफ्तारी व चार्जशीट क्यों नहीं हुई इसकी गहन जांच की जा रही है. डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि पुलिस पर हुए हमलों के मूल वजहों की भी जांच की जा रही है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे है. डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस को अलर्ट रहना होगा. लोगों को भी कानून का सम्मान करना चाहिए. बेलवा में एसएसबी जवानों पर हुए हमले के संबंध में डीआईजी ने कहा कि सूचना देने पर पहले से बैकअप फोर्स तैयार रखी जा सकती है. एसएसबी के जवानों पर हुए हमले की जांच एसपी स्वयं कर रहे हैं. बैठक में डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पुलिस निरीक्षकों के साथ बैठक कर बेहतर अनुसंधान के साथ बेहतर पुलिसिंग को लेकर दिशा निर्देश दिया गया. कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता में लेते हुए लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया गया. सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है. बैठक में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार, किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजा, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार, बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर संजय पांडे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन