ePaper

महाकाल मंदिर में दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता

Updated at : 22 Sep 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता

शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा के पहले स्वरूप प्रथम शैलपुत्री की पूजा की गई

विज्ञापन

किशनगंज शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा के पहले स्वरूप प्रथम शैलपुत्री की पूजा की गई. माता की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई. मंदिर में पहले दिन से कलश स्थापित कर माता की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस अवसर पर भक्त सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने कहा कि यहां साल में चार बार नवरात्र पूजा आयोजित की जाती है. यहां मंदिर में किशनगंज के अलावे आसपास के जिलो से भी भक्त मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते है. मंदिर में मां दुर्गा के साथ महाकाल बाबा व मां काली की पूजा-अर्चना भी की जाती है. संध्या में मंदिर में आरती की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन