निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख रिश्वत लेते अमीन को दबोचा

निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख रिश्वत लेते अमीन को दबोचा
किशनगंज. किशनगंज में पटना से आयी निगरानी विभाग की टीम ने एक घुसखोर अमीन को एक लाख रुपये रिश्चत लेते रंगे हाथों बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है. गुरुवार की सुबह निगरानी की टीम ने दौला पंचायत के अमीन निरंजन कुमार को एक लाख रुपये घुस लेते हुए पकड़ा है. कार्रवाई पटना से पहुंचे निगरानी डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में की गयी. दरअसल दौला पंचायत के बलिया मंझौक के मोहम्मद अजमेर आलम ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में बीते 30 जून को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके जमीन के मुआवजे के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है. परिवाद दर्ज किए जाने के बाद मामले का सत्यापन करवाया गया. सत्यापन के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 50/25 के तहत नौ जुलाई को मामला दर्ज करवाया गया. इसके बाद टीम ने कार्रवाही करते हुए घूसखोर अमीन को धर दबोचा. आरोपित अमीन के द्वारा पीड़ित से जमीन के मुआवजे के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी. इसके बाद उक्त कार्रवाई की गयी. तीन सदस्यीय टीम पहले शहर के वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड में सादे लिबास में पहुंची थी. उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. आरोपी अमीन को जैसे ही रिश्वत की रकम दी, निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया. आरोपित अमीन के डुमरिया स्थित घर से टीम ने 2,65,500 रुपये नकद बारामद किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










