घर में चोरी करते रंगेहाथ धराया चोर

Updated:
विज्ञापन
घर में चोरी करते रंगेहाथ धराया चोर

घर में चोरी करते हुए चोर रंगे हाथ पकड़ा गया

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के दौला खाड़ी बस्ती में मंगलवार की रात एक घर में चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है. चोरी के आरोप में युवक शोएब को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. इस संबंध में गृह स्वामी हबीबुर्रहमान के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गृहस्वामी व घर के अन्य सदस्य सोए हुए थे. तभी आरोपित युवक उक्त घर से 85 हजार रुपये लेकर फरार हो रहा था. गृह स्वामी की नींद खुलते ही आरोपित युवक पर उसकी नजर पड़ी. युवक को पकड़कर सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन