हीरो कप के उद्घाटन मैच में दालकोला की टीम विजयी

Updated:
विज्ञापन
हीरो कप के उद्घाटन मैच में दालकोला की टीम विजयी

हीरो कप के उद्घाटन मैच में दालकोला की टीम विजयी

विज्ञापन

बिहार व बंगाल की 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा; खेल प्रेम व सौहार्द का प्रतीक : मुजाहिद आलम

कोचाधामन. स्पोर्टिंग क्लब बिशनपुर की ओर से आयोजित ”हीरो कप” का गुरुवार को जादू राम व गादू राम चौधरी खेल मैदान में भव्य उद्घाटन किया गया. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पश्चिम बंगाल की दालखोला और बिहार की कटिहार टीम के बीच खेला गया, जिसमें दालखोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया.

प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ

हीरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, सेवानिवृत्त आईएआरएस अबूल हयात, एसडीपीओ गौतम कुमार, जिला परिषद सदस्य नुदरत महजबीं और मुखिया पिंटू चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत स्थानीय खेल प्रेमियों द्वारा गर्मजोशी से किया गया.

खेल सिखाता है संघर्ष व अनुशासन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है. ग्रामीण परिवेश में इस तरह के बड़े आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है. उन्होंने कहा कि खेल हमें संघर्ष, अनुशासन और टीम भावना सिखाता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में जरूरी है. साथ ही, यह शारीरिक सेहत के लिए भी अत्यंत लाभकारी है.

टूर्नामेंट की खास बातें : 16 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

इस बार हीरो कप में बिहार और बंगाल की कुल 16 नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे हर मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है. टूर्नामेंट का सफल संचालन जेडी मोटर्स किशनगंज और बालीजी मोटर्स शीतल नगर के सहयोग से किया जा रहा है.

मौके पर पूर्व मुखिया ओमप्रकाश झा, मकसूद जफर, मुनाजिर आलम, सूरज रजक, फराग आलम, अवसार आलम, समीर आलम, शेरशाह भारती, सगीर खान सगरु, फरहान आलम, समी अनवर, राकेश रजक, पिंटू कुमार साह, मो. जहीरुल, सुमन चौधरी, शंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद थे. दर्शकों के भारी उत्साह से पूरा मैदान गुंजायमान रहा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन