बसंत के आगमन का एहसास करा रहा आम की टहनियों पर आया मंजर

ऋतुराज बसंत का आगमन होते ही आम की टहनियां मंजरों से लदने लगी हैं.
ठाकुरगंज. ऋतुराज बसंत का आगमन होते ही आम की टहनियां मंजरों से लदने लगी हैं. आम की मंजरी बसंत के मंद बयार पर झूम कर एहसास दिला रही है कि इस बार आम की फसल शानदार होगी. दूसरी तरफ आम के मंजर प्राकृतिक सौंदर्यता में चार चांद लगा रहे हैं. इस वर्ष आम के पेड़ों में भरपूर मंजर देखने को मिल रहा है. पेड़ों में लगे मंजर देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. उन्नत किसानों को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहा तो आम की फसल इस वर्ष पिछले साल की तुलना में और ज्यादा होगी. लेकिन, इस मौसम में किसान इस बात से भी डरे हैं कि मदमस्त बसंती बयार आंधी में बदली तो मंजर गिरकर धरती पर आ जाएंगे. शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक अलग-अलग किस्मों के आम के पेड़ों की अच्छी तादाद है. प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इस वर्ष आम के पेड़ में बहुत अच्छा मंजर देखने को मिल रहा है. आम की अच्छी पैदावार होगी. इसमें आम के बगीचे के किसानों को काफी मुनाफा हो सकता है. किसानों ने बताया कि अभी से ही समय समय पर दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है. जिससे कीड़ा ना लगे सके. इस वर्ष आम के पेड़ों में अधिक मंजर आया है. इससे अभी से ही अच्छी तरह से देखभाल करने की जरूरत है, जिससे मंजर में कीड़ा ना लगे, इसका ध्यान रखना आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




