पुलिस ने वासप दिलायी पीड़िता को ठग की राशि

पुलिस ने वासप दिलायी पीड़िता को ठग की राशि
किशनगंज. किशनगंज साइबर थाना पुलिस ने ठगी की शिकार बनी युवती को बड़ी राहत दी है. टाउन थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी पीड़िता इप्शिता कुमारी से नौकरी का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी की गई थी. साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम पीड़िता को वापस लौटा दी है. गत 28 मार्च 2024 को साइबर ठगों ने इप्शिता को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में बिना अनुमति के जोड़ दिया था. फिर नौकरी का झांसा देकर उनसे 50 हजार रुपये ठग लिये थे. पीड़िता की शिकायत के बाद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी जांच की और पूरी राशि पीड़िता को वापस लौटा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










