संसद में विपक्ष के सांसदों को बोलने का नहीं मिल पा रहा मौका : डा जावेद

Updated:
विज्ञापन
संसद में विपक्ष के सांसदों को बोलने का नहीं मिल पा रहा मौका : डा जावेद

संसद में विपक्ष के सांसदों को बोलने का नहीं मिल पा रहा मौका : डा जावेद

विज्ञापन

किशनगंज. संसद में विपक्षी सांसदों को बोलने का मौका नहीं मिल रहा है. केंद्र सरकार सिर्फ अपनी बात रखती है. हम संसद में बोलेंगे तो ही क्षेत्र की जनता की आवाज वहां पहुंचेगी. उक्त बातें कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने प्रेसवार्ता में कही. रविवार को अपने आवास सह कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिशें हो रही है. लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी बोलने का मौका मिलना चाहिए. सांसद डॉ आजाद ने कहा कि त्योहारों के दौरान देश में महंगाई चरम पर है. बिजली की कीमतें बढ़ी है, कपड़े की कीमतें बढ़ गई है और अब सब चीजें आम आदमी के बस के बाहर हो चुकी है. ईद के त्योहार में भी महंगाई के कारण लोग खरीददारी के बारे में सोच रहे है. कपड़े की कीमत भी पहले से बढ़ी है. सांसद डॉक्टर जावेद आजाद ने कहा कि सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. सामने रामनवमी का त्यौहार भी है. हमलोग मिलजुलकर आपसी सदभाव के साथ त्योहार मनाएंगे. किशनगंज जिला गंगा जमुनी तहजीब और भाइचारे की मिसाल है. मौके पर सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, सरफराज खान रिन्कु, शहाबुल अख्तर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन