महागठबंधन का बंद रहा बेअसर

Updated:
विज्ञापन
महागठबंधन का बंद रहा बेअसर

महागठबंधन का बंद रहा बेअसर

विज्ञापन

किशनगंज. जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने विपक्ष के बिहार बंद को पूरी तरफ फ्लॉप बताया है. कहा कि जनता सब जानती है. विपक्ष को पूरी तरह नकार दिया गया है. मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है. हड़ताल को देखकर लगा कि मानो कुछ जनप्रतिनिधियों ने केवल फोटो खींचवाने के लिए के लिए हड़ताल करवाया था. किशनगंज में बंद बेअसर रहा. आम दिनों की तरह बाजार खुली. शाम में बाजार में रौनक छाई रही. आम आदमी के साथ साथ व्यापारी वर्ग ने भी इंडिया गठबंधन के बंद को पूरी तरह नकारते हुए अपनी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुली रखी. कार्यकारी जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने कहा कि सुबह से ही बिहार बंद का आह्वान करके आम लोगों को परेशान करने का काम इन्होंने किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन