सभी ट्रेनें फुल, होली में परदेसियों के घर आने की उम्मीदों पर लगा ग्रहण

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
सभी ट्रेनें फुल, होली में परदेसियों के घर आने की उम्मीदों पर लगा ग्रहण

होली पर यात्रा कष्टदायक हो सकती है. सभी ट्रेनें फुल हो गयी हैं. त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों को अब तत्काल टिकटों का ही सहारा बचा है.

विज्ञापन

किशनगंज. होली पर यात्रा कष्टदायक हो सकती है. सभी ट्रेनें फुल हो गयी हैं. त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों को अब तत्काल टिकटों का ही सहारा बचा है. रिजर्वेशन फुल होने के कारण अधिकांश लोग वेटिंग में ही टिकट लेने को मजबूर हैं. होली का त्योहार आठ मार्च को है.होली पर घर आकर परिजनों के साथ होली मनाने का सपना पाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है.त्योहार मनाने के लिए घर जाने वाले लोग ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट निकलवाने के लिए बुकिंट काउंटर पर पहुंच रहे हैं.जहां सभी ट्रेनों के फुल होने की जानकारी मिल रही है.राजधानी दिल्ली से किशनगंज और पूर्वोत्तर की ओर आने वाली ट्रेनें राजधानी एक्सप्रेस,नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस,ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस,गरीब नवाज एक्सप्रेस,दिल्ली-एनजेपी एक्सप्रेस,अवध आसाम तथा मुंबई से आने वाली दादर गुवाहाटी सहित सभी साप्ताहिक ट्रेनों में अब सिर्फ वेटिंग टिकट ही उपलब्ध है.

किसी तरह घर आ गए तो वापसी में भी होगी मुश्किल

रंगों के त्योहार होली में घर आने की तैयारी कर रहे.परदेसियों की चिंता बढ़ गयी है. दिल्ली, मुंबई, दक्षिण भारत तथा पंजाब से बिहार आने वाली सभी ट्रेनें अभी से फुल हो चुकी हैं. इन रूटों पर आने वाली रुटीन एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आरक्षित सीटें भर चुकी हैं. बाहर से आने वाली ही नहीं होली पर्व के बाद घर से काम पर लौटने के लिए भी कई ट्रेनों में जगह नहीं है. 15 मार्च तक दिल्ली तथा पंजाब तथा अन्य दूसरे राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात,केरल कर्नाटक से आनेवाली ट्रेनों में अभी से वेटिंग टिकट मिल रहा है.कुछ में वेटिंग भी समाप्त.ऐसे में बाहर काम करने वाले लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि होली पर्व पर घर कैसे पहुंचेंगे.अगर किसी तरफ से घर पहुंच गए तो फिर वापस काम पर कैसे लौटेंगे.

दूसरे प्रदेशों में रहती है जिले की बड़ी आबादी

जिले से काफी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद,लुधियाना,अमृतसर में काम करते हैं. बाहर काम करने वाले लोग होली पर घर आने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन अभी से इन्हें बिहार आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही हैं.होली के बाद बिहार से वापस जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग टिकट मिल रहा है. ऐसे में बाहर काम करने वालों के साथ ही उनके पर्व पर उनके घर जाने का इंतजार कर रहे परिजनों की भी चिंता बढ़ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन