KISHANGANJ विश्व शांति के संकल्प के साथ भारत सेवाश्रम संघ का स्थापना दिवस का हुआ समापन

विश्व शांति और लोककल्याण के संकल्प के साथ भारत सेवाश्रम संघ का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह रविवार देर रात अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हो गया.
ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :
विश्व शांति और लोककल्याण के संकल्प के साथ भारत सेवाश्रम संघ का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह रविवार देर रात अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हो गया. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित हिंदू मिलन मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.समापन दिवस पर आयोजित हवन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की. दिनभर की तेज धूप और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी.अस्त्र प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों से आये संतों द्वारा अस्त्र प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया. देर रात तक चले इस आयोजन में प्रवचन, हवन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा. मध्य रात्रि तक श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और पूरे आयोजन का आनंद लेते रहे. इस अवसर पर स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज (अध्यक्ष, बेलडागा सेवाश्रम) ने अपने संबोधन में समाज को जात-पात से ऊपर उठकर धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया.
अनेक संत-महात्माओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में स्वामी गुरुपदानंद जी, स्वामी साधनानंद जी, स्वामी वरुणानंद जी, स्वामी सौरभानंद जी, स्वामी समिधानंद जी, स्वामी नित्यव्रतानंद जी, स्वामी शिवसुंदरानंद जी, स्वामी मधुरानंद जी, स्वामी धर्मात्मानंद जी, स्वामी विवस्वतानंद जी, स्वामी शांतिनाथानंद जी, स्वामी अग्निवेशानंद जी, स्वामी ऋतमानंद जी, स्वामी विष्णुरूपानंद जी, स्वामी शुभानंद जी महाराज एवं स्वामी चंद्रनाथानंद जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही. वहीं कार्यक्रम में मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद बेबी देवी, प्रमोद राज चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई. इसके अलावा प्रदीप दत्ता, दिलीप कुंडू, विकास पाल, जयंत लाहिरी, अनिल घोष, बाबू दास, आनंद साहा, प्रेमलता कुमारी और हिमांशु शेखर सहित अनेक लोग आयोजन से जुड़े रहे.
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक जागरूकता का सशक्त संदेश भी दे गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










