ePaper

जिले के 72 किलोमीटर क्षेत्र से गुजरेगा एक्सप्रेस हाइवे

Updated at : 10 Oct 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 72 किलोमीटर क्षेत्र से गुजरेगा एक्सप्रेस हाइवे

ए एलाइनमेंट के अनुसार सिलीगुड़ी - गोरखपुर 6 लेन एक्सप्रेस हाइवे का लगभग 72 किमी एरिया जिले की सीमा से होकर गुजरेगा

विज्ञापन

ठाकुरगंजन

ए एलाइनमेंट के अनुसार सिलीगुड़ी – गोरखपुर 6 लेन एक्सप्रेस हाइवे का लगभग 72 किमी एरिया जिले की सीमा से होकर गुजरेगा. पूर्व के एलाइनमेंट में परिवर्तन के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस मामले में नई अधिसूचना जारी कर दी है. टेढ़ागाछ प्रखंड की सीमा में यह एक्सप्रेस हाईवे किशनगंज जिले में प्रवेश करेगा. इस दौरान टेढ़ागाछ, बहादुरगंज और ठाकुरगंज प्रखंड के लगभग 63 मोजा होकर यह ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस हाईवे गुजरेगा. वही अररिया जिले में 48 मौजे की जमीन अधिग्रहित की जाएगी.

एनएचएआई द्वारा किशनगंज जिला प्रशासन को गोरखपुर – सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे 434.45 से किमी 506 तक के उन्नयन कार्य हेतु सडक में प्रभावित जिन गांवो की सूची एनएच एक्ट 1956 के तहत 3ए में शामिल करने के लिए सौंपा गया है, उसके अनुसार किशनगंज जिले में तीन अंचलो की भूमि अधिग्रहित होगी. टेढ़ागाछ, अंचल से यह सड़क जिले में प्रवेश करेगी, वही बहादुरगंज ठाकुरगंज होते हुए बंगाल में प्रवेश कर जायेगी. इस सूची में टेढ़ागाछ के 6 मोज़े, बहादुरगंज अंचल के 25 मोज़े, वही ठाकुरगंज अंचल के 32 मोज़े शामिल होने की संभावना है.

एलाइनमेंट बदलने की हुई थी मांग

पूर्व में यह एक्सप्रेस वे ठाकुरगंज नगर के पश्चिमी हिस्से से सटकर बनाने के डीपीआर तैयार हुआ था. इसके बाद ठाकुरगंज नागरिक मंच द्वारा इस मामले में वरीय मंत्रियों संग अधिकारियों से ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में प्रवेश करने से करीब चार किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर नागरिकों एवं सरकारी प्रतिष्ठानों को व्यापक नुकसान की संभावना व्यक्त करते हुए या तो एलाईनमेंट को बदलने की मांग की है या क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 327 ई के साथ ही एक्सप्रेस हाईवे को जोड़ने की मांग की थी. इस मामले में नागरिक एकता मंच के द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड्गरी, मुख्यमंत्री नितीश कुमार के अलावे कई लोगों को पत्र भेज कर प्रस्तावित गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे के ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में प्रवेश के बदले ठाकुरगंज के पहले से ही भोगडाबर के पास से पूर्व दिशा की और शिफ्ट कर दूधमांजर, कनकपुर राजस्व ग्राम होकर ठाकुरगंज नगर के पूर्व होकर बंगाल में प्रवेश करने देने की मांग की है.

ठाकुरगंज में 32 मौजे होकर गुजरेगी यह सड़क

ठाकुरगंज अंचल के जिन 32 मौजे होकर यह सड़क गुजरेगी उसमे बेसरबाटी, कुकुरबागी, पथरिया, नेजागछ, गोथरा, कनकपुर, गिद्धिनगोला, उदारागुड़ी, दूधमंजर, दोगाछी, नोनिया ताड़ी, भोगदाबर छैतल, रूईधासा, बहादुरपुर, अमलझड़ी, जीरनगच, खारूदह, कुंजीमारी, कुरीमनी, गंभीर गढ़, काठारों, सरायकुडी, करूअमनी, कुकुरबाघी, कुदुलछारा ओर बारचौंदी मौजा शामिल है.

एक्सप्रेस हाइवे बनने से जिले के अटके विकास को सुपर स्पीड मिलने की प्रबल उम्मीद बनने लगी है. वर्षो बाद यह जिले का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो व्यापारिक-औद्याेगिक विकास व रोजगार के क्षेत्रों मे नए आयाम बनाएग. छह लेन का एक्सप्रेस हाइवे बनने के बाद स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी. वहीं, नए औद्याेगिक विकास की गतिविधियां बढ़ेंगी. एक्सप्रेस हाइवे जिले में पहले से स्थापित उद्योगों को देश के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में नए बाजारों से संपर्क बनाने में मील का पत्थर साबित होगा. जिले में गलगलिया के समीप हाइवे पर इंडस्ट्रियल जोन बनना प्रस्तावित है, जो रोजगार के साथ स्थानीय लोगों के लिए व्यापार के नए अवसर प्रदान करने वाला होगा. एक्सप्रेस हाइवे से बड़े शहरो की दूरी स्पीड के लिहाज से आधी रह जाएगी.

रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद

एक्सप्रेस हाइवे को लेकर सबसे अच्छी बात यह सामने आ रही है कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनने पर रोजगार के नए अवसरों का जन्मदाता बनेगा. क्षेत्रीय स्किल व अनस्किल लेबर को पर्याप्त अवसर मिलेंगे. वहीं, काराेबारी और उद्योग से जुड़ी नई गतिविधियों की शुरुआत रोजगार के नए अवसरों को बढ़ाने का काम करेगी. पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता के साथ हाइवे की सौगात क्षेत्र में नवीन औद्याेगिक इकाइयों की स्थापना में माइल स्टोन साबित होगा. क्षेत्र में रेल सुविधा के साथ एक्सप्रेस हाइवे बनने से इस दिशा में काफी उम्मीद लगाई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन