आरोपित ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि लंबे समय से फरार आरोपित जावेद के घर पुलिस ने बीते दिनों इस्तेहार चिपकाया था और कुर्की की प्रक्रिया होनी थी. गुरुवार को आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.
पहाड़कट्टा.पुलिस की लगातार दबिश से आर्म्स एक्ट एवं चोरी के मामले में एक नामजद आरोपित ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 64/24 के आरोपित जावेद पिता पसीर ग्राम कुसियारबाड़ी के घर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि लंबे समय से फरार आरोपित जावेद के घर पुलिस ने बीते दिनों इस्तेहार चिपकाया था और कुर्की की प्रक्रिया होनी थी. गुरुवार को आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपित जावेद पर वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज है. उन्होंने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










