व्यवसायी से छिनतई के आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

व्यवसायी से छिनतई के आरोपित ने किया आत्मसमर्पण
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड ओवरब्रिज पर 19 मई को आम व्यवसायी मोहम्मद रज्जब अली के साथ हुई छिनतई की घटना में शामिल एक आरोपित ने सोमवार को न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपित अल्ताफ रजा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. एसपी सागर कुमार ने बताया कि इससे पूर्व 29 जून 2025 को आरोपित नाजीस हालामाला सारोगोड़ा निवासी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था. उस समय इस मामले में घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी. एसपी सागर कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा निवासी मोहम्मद रज्जब अली ने किशनगंज सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. बताया था कि माधवनगर सब्जी मंडी से आम बेचकर लौटते समय रूईधासा ओवरब्रिज पर दो पल्सर बाइक पर सवार छह लोगों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 1.46 लाख रुपये छीनने का प्रयास किया था. पीड़ित से जब रुपए छीने जा रहे थे तब पीड़ित रज्जब ने रूपए के थैले को ब्रिज से नीचे फेंक दिया था. जहां से अन्य आरोपित रुपए लेकर फरार हो गया था. इससे पहले पुलिस ने इस कांड के छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. फरार आरोपितों की तलाश में किशनगंज पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. एसपी ने कहा कि इस कांड में अबतक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना में प्रयुक्त दो बाइक व नकदी बरामद की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










