स्कूल शिक्षक के छात्रा के साथ अश्लील हरकत की तस्वीर वायरल, ग्रामीणें ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
स्कूल शिक्षक के छात्रा के साथ अश्लील हरकत की तस्वीर वायरल, ग्रामीणें ने किया हंगामा

ग्रामीणें ने किया हंगामा

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के एक सरकारी स्कूल से बेहद शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है. स्कूल के एक शिक्षक और शिष्या के कुछ अश्लील हरकतों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि इस तस्वीर की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. घटना को लेकर बुधवार की शाम ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपित शिक्षक को करीब दो घंटे तक बंधक बनाये रखा. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंजय अमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. दरअसल, पूरा मामला पोठिया प्रखंड के सरोगोरा पंचायत अंतर्गत प्लस-टू उच्य विद्यालय बक्सा का है. जहां वर्ग 9-10 में पदस्थापित सहायक शिक्षक विजय कुमार का विद्यालय की एक छात्���ा के साथ अश्लील फोटो वायरल हो रहा है. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को देकर आरोपित शिक्षक एवं रात्रि प्रहरी विशाल कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. शिक्षक ने शक के आधार पर बक्सा गांव के एक किशोर को शाम 6 बजे विद्यालय परिसर में बुलाया. जहां किशोर की बुरी तरह पिटाई कर दी. यही नहीं विद्यालय के स्मार्ट क्लास में लगे एलईडी टीवी को भी आरोपित शिक्षक के आदेश पर रात्रि प्रहरी ने तोड़ दिया और उक्त किशोर पर सरकारी संपत्ति नष्ट करने का आरोप लगाने लगा. तब ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तब जाकर हकीकत सामने आ गयी. ईधर मारपीट मामले में पीड़ित किशोर के पिता के आवेदन पर थाना में कांड दर्ज किया गया है और विद्यालय के सहायक शिक्षक विजय कुमार, रात्रि प्रहरी विशाल कुमार एवं सूरत लाल को नामजद आरोपित बनाया गया है. वहीं घटना को लेकर युवा समाजसेवी आदिल रब्बानी ने कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि कांड दर्ज कर पुलिस अग्रोतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन