गलगलिया में निकाला गया ताजिया जूलूस

लगलिया में मुहर्रम कमिटी के द्वारा जुलूस निकाला गया.जुलूस को लेकर गलगलिया पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा.
गलगलिया. गलगलिया में मुहर्रम कमिटी के द्वारा जुलूस निकाला गया.जुलूस को लेकर गलगलिया पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा. दरभंगिया टोला के इमामबाड़ा से ताजिया को लेकर लकड़ी डिपो के मस्जिद ले जाया गया फिर यहां से ताजिये को लेकर जुलूस गलगलिया के भातगांव,बस स्टैंड एवं बाजार होते हुए पुनः इमामबाड़ा तक पहुंचा गया. जुलूस के दौरान या अली या हुसैन के नारों से सारा माहौल गुंजायमान हो उठा.जुलूस के बाद हर वर्ष की तरह आदर्श मैदान में मेला का भी आयोजन किया गया.मुहर्रम के मौके पर गलगालिया थाना अध्यक्ष राहुल कुमार अपने दल बल के साथ मेले तथा जुलूस में शामिल हुए इस मौके पर मोहर्रम कमेटी में मो इसराफुल, मो निसार, मुन्ना खान, मो अनवर, पिंकू अली, पूर्व मुखिया बुधन पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह आदि सक्रिय दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










