ePaper

पीएम आवास के सर्वेक्षित परिवारों का होगा शत-प्रतिशत सत्यापन: बीडीओ

Updated at : 10 Dec 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास के सर्वेक्षित परिवारों का होगा शत-प्रतिशत सत्यापन: बीडीओ

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 के माध्यम से कार्यशाला आयोजति किया गया

विज्ञापन

ठाकुरगंज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 के माध्यम से कार्यशाला आयोजति किया गया. शामिल किए गए परिवारों (सर्वेक्षित परिवारों) के मापदंड और उनके सत्यापन को ले बीडीओ अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोज़गार सेवक और पंचायत सचिव के साथ एक बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया. बताते चले ग्रामीण विकास विभाग के आदेशानुसार सर्वेक्षित परिवारों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाना है . इस कार्य के कार्यान्वयन हेतु पंचायत स्तर पर ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोज़गार सेवक एवं पंचायत सचिव को नामित किया गया है. बीडीओ ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जिस पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक के द्वारा सर्वेक्षण किया गया है, उस पंचायत में पंचायत रोज़गार सेवक तथा जिस पंचायत में पंचायत रोज़गार सेवक के द्वारा सर्वेक्षण के कार्य किया गया है, संबंधित पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक को सत्यापन दल में शामिल किया गया है. किसी पंचायत में सर्वेक्षणकर्ता को सत्यापन दल में शामिल नहीं किया गया है. पंचायत स्तरीय गठित टीम को सर्वेक्षित डाटा का सत्यापन करते हुए विभागीय प्रपत्र में विवरणी को अंकित करने हेतु भी कहा गया है. बैठक-सह-कार्यशाला में कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) श्रीमती सुप्रिया कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अजीत कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, लेखापाल(आवास) एवं कार्यपालक सहायक (आवास) ने भी भाग लिया. ठाकुरगंज प्रखंड के सभी 21 पंचायतों में कुल 28636 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. 15 मई 2025 को सर्वेक्षण की अंतिम तिथि थी सर्वेक्षित लाभुकों के सत्यापन से भविष्य में इन लाभुकों का नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल किए जाने पर इन्हें रिमांड किये जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन