ePaper

स्कूलों का औचक निरीक्षण अब वीडियो कॉल से, शिक्षकों में हड़कंप

Updated at : 12 Dec 2024 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों का औचक निरीक्षण अब वीडियो कॉल से, शिक्षकों में हड़कंप

स्कूलों के निरीक्षण में आई कमी और ऑनलाइन हाजरी के बावजूद शिक्षकों के फरार रहने की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के द्वारा गुरुवार से ऑनलाइन निरीक्षण से इलाके के शिक्षकों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

इसकी वजह से एस सिद्धार्थ फिर से सुर्खियों में

किशनगंज. स्कूलों के निरीक्षण में आई कमी और ऑनलाइन हाजरी के बावजूद शिक्षकों के फरार रहने की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के द्वारा गुरुवार से ऑनलाइन निरीक्षण से इलाके के शिक्षकों में हड़कंप मच गया. सबसे ज्यादा वैसे शिक्षक अब परेशान दिख रहे है जो सुबह ऑनलाइन हाजरी बनाकर स्कूल से गायब हो जाते थे और शाम को आकर पुनः हाजरी बना देते थे. हेडमास्टर की मिलीभगत से हों रहे इस गोरखधंधे पर अब लगाम लगने किया संभावना बन गई है. क्योंकि अपर मुख्य सचिव ने फरमान सुना दिया है कि वे प्रतिदिन किसी भी 10 स्कूलों का ऑनलाइन निरीक्षण करेंगे. बताते चले पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में स्कूलों में कई कमियां सामने आई थी जिसमें स्कूल में बच्चों की संख्या लगातार कम होना, स्कूलों से हाजरी बनाकर शिक्षकों का गायब होना जैसी समस्या सामने आ रही थी.

अब वीडियो कॉल से होगी स्कूलों की मॉनिटरिंग

इन शिकायतों के बाद अपर मुख्य सचिव ने कमान खुद अपने हाथ में ले ली है और जांच स्वत करने का निर्णय लिया है. गुरुवार को आदेश जारी कर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि उनके विभागीय मोबाइल नंबर से प्रतिदिन विद्यालय अवधि के दौरान प्रदेश के किन्हीं 10 विद्यालयों के शिक्षकों को फोन जाएगा. फोन वीडियो कॉल के रूप में जाएगा और इस वीडियो कॉल को उठाना अनिवार्य है.

गुरुवार का वीडियो हुआ वायरल

इसीक्रम में गुरुवार को डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने कई विद्यालयों में रेंडम फोन किया. एस सिद्धार्थ ने समसा पूर्वी मध्य विद्यालय में वीडियो कॉल कर प्रधानाचार्य को पूरे स्कूल को दिखाने को कहा. स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जाहिर की. इस दौरान स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या और उपस्थित बच्चों की संख्या में अंतर का कारण प्रधानाचार्य से जाना.वहीं शिक्षकों की उपस्थिति की भी उन्होंने जानकारी ली. इसके साथ ही कितने शिक्षक उपस्थित हैं और कितने शिक्षक छुट्टी पर हैं इस बात की भी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने एक स्कूल के जांच के क्रम में मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की.

अब शिक्षकों को रहना होगा अलर्ट

एस सिद्धार्थ वीडियो कॉल से स्कूल के सभी कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति और नामांकित बच्चों की संख्या जानेंगे. इसके साथ ही कितने शिक्षक उपस्थित हैं इस बात की भी जानकारी लेंगे और उसे ई शिक्षाकोष पोर्टल से भी मिलाएंगे कि कहीं पोर्टल पर गलत जानकारी तो नहीं डाली गई है. इस दौरान वह विद्यालय में बच्चे यूनिफॉर्म में आ रहे हैं या नहीं इस बात की भी जानकारी लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन