पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 8:07 PM
त्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नटुवापाडा बहादुरगंज में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस पेन्टिंग प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
बहादुरगंज. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नटुवापाडा बहादुरगंज में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस पेन्टिंग प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वर्ग 8 की छात्रा आलिया फलक को प्रथम, वर्ग 6 की गुड्डी नाज़ को द्वितीय तथा वर्ग 6 के साजिद अख़्तर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस बीच विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद खालिद अनवर ने तीनों प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया. इसके बाद मौके पर ही विद्यालय में पदस्थापित सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई. साथ ही किसी भी तरह की नशा से होने वाली नुकसानों को भी विस्तार पूर्वक बताया गया. इस दौरान शिक्षक नीरज आनंद, सुरेश लाल, संजय कुमार, रौशन कुमार, कृष्ण चंद्रवंशी, नीति कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका गुप्ता, सुजेन्द्र मंडल सहित विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










