नये प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने कराया कर्तव्यों का बोध, दिये टिप्स
Updated at : 02 Jan 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन

जनता से बेहतर व्यवहार करेंगे तो पुलिसिंग भी बेहतर होगी. पुलिस की नौकरी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है. उक्त बातें जिले में पदस्थापित 2022 बैच के नए प्रशिक्षु दारोगा को एसपी सागर कुमार ने गुरुवार की शाम को अपने आवास परिसर के कार्यालय में आयोजित बैठक में कही
विज्ञापन
किशनगंज.
जनता से बेहतर व्यवहार करेंगे तो पुलिसिंग भी बेहतर होगी. पुलिस की नौकरी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है. उक्त बातें जिले में पदस्थापित 2022 बैच के नए प्रशिक्षु दारोगा को एसपी सागर कुमार ने गुरुवार की शाम को अपने आवास परिसर के कार्यालय में आयोजित बैठक में कही. जिसमें हिंदी शाखा, अपराध शाखा व अन्य कार्यों से संबंधित ब्रीफिंग की गयी. इस दौरान एसपी ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को टिप्स देते हुए कहा कि आमजन के साथ अच्छा बर्ताव करना है. थाना या आपके पास पहुंचने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करना है. आपका व्यवहार ही लोगों की आधी परेशानी को खत्म कर देगा. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अभी के समय में डिसिप्लिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. अपना कर्तव्यों को समझें. मुख्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा, वह वरीय अधिकारियों द्वारा आप तक पहुंच जाएगा, जिसका आपको पालन करना है. पुलिसिंग में अनुसंधान सबसे अहम होता है. घटना के बाद बारीकी से जांच के लिए आवश्यक नमूने आपको एकत्रित करने होंगे. जिससे घटना का उदभेदन किया जा सके. एसपी ने कहा कि जो भी गाइड लाइन या कानून लोगों के लिए है, वह आप पर भी लागू होता है. इसीलिए कोई कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे. बिहार में शराब बंदी है. इसीलिए लोगों के बीच इस कानून का पालन कराना है. कोई भी पुलिस अधिकारी अपने कामों से जाना जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




