नॉर्थ जोन महिला शतरंज: श्रेया दास ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
नॉर्थ जोन महिला शतरंज: श्रेया दास ने लहराया परचम

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन वूमेन चेस चैंपियनशिप : 2025 में स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेया दास ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र की 16 यूनिवर्सिटी की चार-सदस्यीय महिला टीमों ने भाग लिया.

विज्ञापन

किशनगंज. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन वूमेन चेस चैंपियनशिप : 2025 में स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेया दास ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र की 16 यूनिवर्सिटी की चार-सदस्यीय महिला टीमों ने भाग लिया. श्रेया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को सातवां स्थान दिलाया, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अपनी सभी 5 बाजियाँ जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया. श्रेया की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने बताया कि श्रेया किशनगंज शहर के मिलनपल्ली की निवासी हैं और उनके पिता दीप कुमार एवं जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष हैं, स्वयं भी एक खिलाड़ी होने के साथ-साथ अपने बच्चों की शतरंज कैरियर को लेकर अत्यंत संवेदनशील रहे हैं. श्रेया ने भी अपने जिले में लगातार 6 बार महिला शतरंज चैंपियन बनकर अपनी प्रतिभा को साबित किया है. खेल प्रेमियों का मानना है कि श्रेया का यह प्रदर्शन भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा. स्थानीय शतरंज प्रेमियों में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन