11 को तेरापंथ महिला मंडल की ओर से श्रीउत्सव
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

11 को तेरापंथ महिला मंडल की ओर से श्रीउत्सव
विज्ञापन
किशनगंज.
तेरापंथ महिला मंडल किशनगंज शाखा द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में 11 मई 2025 को श्रीउत्सव का आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अपनी विभिन्न शाखाओं के निर्देशन में संपूर्ण भारतवर्ष में हर वर्ष किया जाता है. महिला मंडल अध्यक्षा संतोष दुग्गड़ ने बताया कि इस वर्ष लगभग 40 स्टॉल्स लग रहे हैं जिनमें मुख्य रूप से कपड़ा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फूड काउंटर आदि मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे. इस मेले में किशनगंज के साथ साथ कोलकाता, पूर्णिया, बंगाल आदि से भी स्टाल लग रहे हैं. मंत्री ममता दुग्गड़ ने सभी किशनगंज वासियों को आमंत्रण देते हुए मेले का लुफ्त उठाने का आग्रह किया है. श्रीउत्सव का उद्घाटन मशहूर डॉक्टर निधि प्रसाद द्वारा किया जाएगा. इस वर्ष श्रीउत्सव की संयोजिका रुचि दफ्तरी और पूनम कोठारी द्वारा किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










