आप के जिलाअध्यक्ष बने शकील, कार्यकर्ताओं में हर्ष

आप के जिलाअध्यक्ष बने शकील, कार्यकर्ताओं में हर्ष
कोचाधामन. आम आदमी पार्टी के प्रदेश इकाई ने किशनगंज जिला के जिला कमेटी की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव केशव प्रसाद एवं संगठन मंत्री गणेशदत्त पाठक ने सूची जारी कर दी हैं. मो शकील को पार्टी के जिला अध्यक्ष, अशहर आलम तथा मजहर आलम को जिला उपाध्यक्ष, सबील सिद्दीकी उर्फ बबलू को जिला महासचिव बनाया गया है. वहीं नौशाद आलम को संगठन मंत्री एवं गीतम कुमार को शर्मा को कोषाध्यक्ष, कुंवर सिंह को संयुक्त सचिव, मजहर आलम को किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाया है. विपिन कुमार यादव को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष , उस्मान गनी को श्रमिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, मो इलियास को चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाया व पार्टी के विचार धारा को आमजन तक पहुंचने का संकल्प दिलाया. इसी क्रम में कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के घूरना हाट में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष मो शकील ने पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










