ePaper

महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग बनाए प्रवेश द्वार

Updated at : 22 Sep 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग बनाए प्रवेश द्वार

सोमवार को दुर्गा पूजा को लेकर पहाड़कट्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

पहाड़कट्टा सोमवार को दुर्गा पूजा को लेकर पहाड़कट्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में त्योहार के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई. थानाध्यक्ष नें कहा कि महिला और पुरूषों के लिए प्रवेश द्वार अलग-अलग बनाए जाएं. पूजा के दौरान डीजे पर अश्लील गाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा. कहा गया कि बिना लाइसेंस के पूजा शुरू करने पर समिति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. सभी पूजा पंडालो में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को लेकर रूट चाट बनाया जाएगा. इस अवसर पर पहाड़कट्टा मुखिया मो शमीम अख्तर,पनासी मुखिया नवेद आलम उर्फ रॉकी, शीतलपुर मुखिया मिराज शानी, युवा नेता मो सुमेर आलम सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन