Bihar Elections 2025 KOCHADHAMAN VIDHAN SABHA- विगत 77 वर्षों से सीमांचल वासियों के साथ हुई है नाइंसाफी- ओवैसी

एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के नरकली हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टियों की सरकारों ने आजादी के 77 सालों में सीमांचल को ठगने का काम किया है.
कोचाधामन. एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के नरकली हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टियों की सरकारों ने आजादी के 77 सालों में सीमांचल को ठगने का काम किया है.सीमांचल वासियों के साथ नाइंसाफी की है. सीमांचल से नफरत करने वालों को यहां से खदेड़ना है.77 सालों में कांग्रेस,राजद और जदयू, बीजेपी की सरकार रही है. उन्होंने कहा कि दलालों का राज कोचाधामन में दोबारा नहीं आना चाहिए.अब जुल्म नहीं सहना है बल्कि इसके खिलाफ आवाज बुलंद करना है.मैं मुसलमान हूं और सभी मजहब का एहतराम करता हूं. मुझे तेजस्वी यादव चरमपंथी कहता है. इसलिए की मैं एक दाढ़ी टोपी वाला हूं. क्यूंकि मैं शरियत का रक्षा के लिए लड़ता हूं. इस्लाम विरोधी कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करता हूं.हक को हक और बातिल को बातिल कहने से मैं गुरेज नहीं करता. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 20 साल बिहार में जदयू बीजेपी की सरकार रही लेकिन आज तक कोचाधामन में एक भी डिग्री कालेज नहीं खुला.20 सालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार नहीं पाया जो की सबसे जरूरी है. नदी कटाव से लोगों को निजात नहीं मिला,हर साल सैलाब से लोग तबाह बर्बाद होते हैं.लोगों को रोजगार नहीं मिला लोग प्रदेशों में रोजी रोटी करने को मजबूर हैं. सीमांचल को सभी सरकारों ने पिछड़ा बना कर रखा. वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. मैं बीते 10 सालों से सीमांचल आता हूं. मैं सीमांचल की हक की लड़ाई के लिए आता हूं और जब तक जिंदा रहुंगा सीमांचल आता रहुंगा. सरकार बदलने से सीमांचल की तकदीर बदल नहीं जाएगा बल्कि तकदीर बदलना तो अपने आप को मजबूत करना होगा. सीमांचल के लोग मददगार हैं. इस अवसर पर महाराष्ट्र औरंगाबाद के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील, पूर्व विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज असफी गुड्डू शाहिद आलम आदि ने भी अपनी बातों को रखी तथा मजलिस के प्रत्याशी को वोट करने का अपील किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




