ePaper

Bihar Elections 2025-THAKURGANJ VIDHAN SABHA- महागठबंधन की सरकार बनने पर बनायी जायेगी सीमांचल डेवलपमेंट ऑथोरिटी- तेजस्वी

Updated at : 06 Nov 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Elections 2025-THAKURGANJ VIDHAN SABHA- महागठबंधन की सरकार बनने पर बनायी जायेगी सीमांचल डेवलपमेंट ऑथोरिटी- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशी सऊद आलम को भारी मतों से वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि चाचा नीतीश कुमार अचेत अवस्था चले गए है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025 पौआखाली.ठाकुरगंज के बसीरनगर स्थित एमएच आजाद कॉलेज परिसर में गुरुवार को महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने राजद उम्मीदवार विधायक सऊद आलम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशी सऊद आलम को भारी मतों से वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि चाचा नीतीश कुमार अचेत अवस्था चले गए है. अबकी बार नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं, अब तो अमित शाह ने भी आकार कह दिया है कि चुनाव के बाद एनडीए के विधायक ही मुख्यमंत्री चुनेंगे. अबकी बार बहुमत के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि इसबार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. इसबार भाईचारगी और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि सीमांचल में बेरोजगारी, पलायन अशिक्षा, गरीबी, भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है जिसे दूर करने के लिए महागठबंधन की सरकार बनना जरूरी है. सरकार बनी तो सीमांचल के विकास के लिए सीमांचल डेवलपमेंट ऑथोरिटी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा पिछले बार ही हमारी सरकार बन गई थी मगर वोट चोरी और सीट भी चोरी हो गई. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनते ही जिन जिन परिवारों में सरकारी नौकरी नहीं है उन परिवारों के एक एक सदस्यों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सिर्फ रेफर रेफर रेफर का ही काम हो रहा है. उन्होंने भीड़ से पूछा कि आपलोग कबतक रेफर होते रहोगे. अब रेफर नही होना है बल्कि सरकार को ही आउट करना है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बिना घुस दिए कोई काम नही होता है कमीशनखोरी व्याप्त है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी झूठ की फैक्ट्री है, झूठ की फैक्ट्री ही नही बल्कि मेनुफैक्चर्रर, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपीए सरकार के समय में ही किशनगंज में मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थें तब राजद के एचआरडी मंत्री ने ही एएमयू सेंटर की स्थापना की थी जिसमें मौजूदा एनडीए की सरकार फंड नही दे रही है यही वजह है कि यहां ठीक से पढ़ाई तक नही हो पा रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग मुझे बीस साल नही बीस महीनों का समय दीजिए हमलोग बिहार के हर क्षेत्र में विकास करने का काम करेंगे।वही सभा को सांसद डॉ जावेद आजाद और सऊद आलम ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन