मुहर्रम में 280 स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात

Updated:
विज्ञापन
मुहर्रम में 280 स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात

मुहर्रम में 280 स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात

विज्ञापन

किशनगंज. जिले में मुहर्रम पर्व को लेकर एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. रविवार को सुरक्षा को लेकर संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. डीएम विशाल राज और एसपी सागर कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ गौतम कुमार से पल-पल की स्थिति की जानकारी ले रहे थे. इधर एसडीएम और एसडीपीओ लगातार शहर का मुआयना करते रहे. गांधी चौक में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मौजूद थे. 280 स्थानों पर व शहर में 69 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. मुख्य मंदिरों के बाहर भी पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करने और कार्रवाई के लिए पुलिस की साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म व्हाट्सअप, फेसबुक आदि पर नजर रखी हुई थी. पूर्व में जहां जहां विवाद हुआ था वहां विशेष रूप से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. वरीय अधिकारी भी लगातार इन स्थानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. इस दौरान दंगा रोधक टीम, क्यूआरटी पैंथर टीम अलर्ट मोड पर थी. विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए हेलमेट बॉडी प्रोटेक्टर, आँशु गैस व लाठियों के साथ पुलिस कर्मी चौक चौराहों में मुस्तैद रहें. आपात स्थिति में असामाजिक तत्वों से निपटे जाने को लेकर भी व्यवस्था की गई इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा गया था. मुहर्रम के एक दिन पूर्व शनिवार की देर शाम से देर रात्रि तक एसडीएम, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष शहर के कई मोहल्लो की गलियों में भी स्थिति का जायजा ले रहे थे. मुहर्रम जुलूस के दौरान रविवार को शहर के सभी मुख्य रेलवे गेट पर आरपीएफ के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. शहर में कई अखाड़ा रेलवे गेट से होकर भी गुजरता है. इस कारण एहतियातन धर्मगंज, केलटैक्स चौक, खगड़ा रेल गुमटी के पास आरपीएफ की प्रतिनियुक्ति की गई थी. आरपीएफ निरीक्षक एच के शर्मा व आरपीएफ के अन्य अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन