ePaper

जिले की चारों विधान सभा सीटों पर स्क्रूटनी पूरी, 45 प्रत्याशियों के नामांकन मिले वैध, एक अवैध

Updated at : 21 Oct 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
जिले की चारों विधान सभा सीटों पर स्क्रूटनी पूरी, 45 प्रत्याशियों के नामांकन मिले वैध, एक अवैध

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिले के चार विधानसभा सीटों पर नाम संवीक्षा का कार्य पूर्ण हो गया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज विधान सभा से एसएसपी (समाज शक्ति पार्टी) उम्मीदवार जरीना का नामांकन रद्द किशनगंज.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिले के चार विधानसभा सीटों पर नाम संवीक्षा का कार्य पूर्ण हो गया. जिला की किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज और ठाकुरगंज विधानसभा में नामांकन की अवधि समाप्त होने के बाद कुल 46 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. मंगलवार को स्क्रूटनी के बाद ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में एक नामांकन रद्द हो गया. नाम संवीक्षा की तिथि की समाप्ति के बाद अब कुल 45 प्रत्याशी मैदान में बचे है. मिली जानकारी के अनुसार जिला की किशनगंज विधानसभा में 17, कोचाधामन में 8, बहादुरगंज में 9 और ठाकुरगंज विधानसभा में 11 उम्मीदवार मैदान में है. जिला निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से एसएसपी (समाज शक्ति पार्टी) उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाली अभ्यर्थी जरीना ने नामांकन पत्र के प्रपत्र दो में आधी अधूरी जानकारी दी थी. साथ ही दस प्रस्तावक में से किसी का हस्ताक्षर नहीं था, जिस कारण निर्वाची पदाधिकारी ने जरीना का नामांकन रद्द कर दिया है. इसके अलावा किसी भी विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द नहीं हुआ. स्क्रूटनी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. अब वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों के बीच चुनावी प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है.मालूम हो कि जिले के चार विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है. वहीं नाम वापसी की तिथि 23 अक्टूबर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन