डुमरिया के शिव मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक

Updated:
विज्ञापन
डुमरिया के शिव मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक

शहर के वार्ड संख्या 30 स्थित डुमरिया काली मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

किशनगंज शहर के वार्ड संख्या 30 स्थित डुमरिया काली मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पुरोहित के द्वारा भगवान शिव का पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. जजमान राजा सिंह के द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया. रुद्राभिषेक सुबह ग्यारह बजे से संध्या छह बजे तक चला. इस अवसर पर बाबा भोले को दूध, घी, फल, बेल पत्र, पुष्प आदि अर्पित किया गया. मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. आसपास का माहौल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो चुका था. वहीं सोमवार को सावन की अंतिम सोमवारी के दिन काली मंदिर परिसर के पास भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. महाप्रभु सतनाम संघ के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. एक शाम भोले बाबा के नाम आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक भजन की प्रस्तुति दी जाएगी. कार्यक्रम को लेकर आकर्षक पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है. भव्य कार्यक्रम को लेकर शिव भक्त उत्साहित हैं. महाप्रभु सतनाम संघ के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन