रॉयल रेडर्स और केकेआर ने लगातार दर्ज की जीत, दोनों टीम अपने अपने ग्रुप के शीर्ष पर

Updated at : 24 Feb 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
रॉयल रेडर्स और केकेआर ने लगातार दर्ज की जीत, दोनों टीम अपने अपने ग्रुप के शीर्ष पर

किशनगंज प्रीमियर लीग सीजन थ्री के पांचवे दिन हुए दो मुकाबलों में एक में रॉयल रेडर्स ने जीत हासिल की तो दूसरे मुकाबले में किशनगंज नाईट राइडर्स ने किशनगंज सुपर किंग्स पर विजय प्राप्त की.

विज्ञापन

किशनगंज.किशनगंज प्रीमियर लीग सीजन थ्री के पांचवे दिन हुए दो मुकाबलों में एक में रॉयल रेडर्स ने जीत हासिल की तो दूसरे मुकाबले में किशनगंज नाईट राइडर्स ने किशनगंज सुपर किंग्स पर विजय प्राप्त की. दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अपने ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई हैं. पांचवे दिन के पहले और लीग के आठवें मुकाबले में किशनगंज पैंथर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और 147 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रेडर्स ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच अमोध यादव को चुना गया जिसे विहिप जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी के हाथों पुरस्कृत करवाया गया. बता दें कि मैन ऑफ द मैच के लिए चांदी के सिक्के दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और ऋषभ अग्रवाल की ओर से पूरी श्रृंखला के लिए प्रायोजित है. वहीं दिन के दूसरे और श्रृंखला के नौवें मैच में किशनगंज नाईट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. टॉस केपीएल के एक मुख्य स्पॉन्सर प्रसन्नजीत दे ने करवाया. बल्लेबाजी करने उतरी नाईट राइडर्स की टीम 130 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग की पूरी टीम मात्र 75 रनों पर सिमट गई. स्वास्थ्य विभाग के ड्रग डिपार्टमेंट के रंजीत कुमार और अस्सिटेंट ड्रग कंट्रोलर औषधि निरीक्षक ड्रग इंस्पेक्टर राज कुमार रंजन के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन