भू-अर्जन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिला भू -अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि किशनगंज से बहादुरगंज के फोर लेन का भुगतान की प्रक्रिया किया जा रहा है.
किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में भू-अर्जन के कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यालय वेश्म में आहूत की गई. बैठक में जिला भू -अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि किशनगंज से बहादुरगंज के फोर लेन का भुगतान की प्रक्रिया किया जा रहा है. एसएच 99 बहादुरगंज से दिघलबैंक तथा महानंदा बेसिन में कार्य किया जा रहा है तथा इसकी भुगतान की प्रक्रिया भी की जा रही है. तटबंध का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि जल्द से जल्द एलपीसी उपलब्ध कराया जाए. सभी कार्यकारी एजेंसी को त्वरित गति से कार्य सम्पन्न कराने का निदेश दिया गया. बैठक में भू -अर्जन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




