जिले में निजी स्वास्थ्य सेवाओं का नवीनीकरण: जिला प्रशासन की बड़ी पहल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 8:20 PM
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में बिहार इनस्टिट्यूशन नॉर्म्स, 2013 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक सुधार की घोषणा की गई.
जिले में 15 नर्सिंग होम और ओपीडी क्लीनिक का किया गया नवीनीकरण
किशनगंज.जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में बिहार इनस्टिट्यूशन नॉर्म्स, 2013 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक सुधार की घोषणा की गई.इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 15 नर्सिंग होम और ओपीडी क्लीनिक का नवीनीकरण किया गया है. इनमें 1 नर्सिंग होम, 2 एक्स-रे सेंटर और 1 पैथोलॉजी के नए लाइसेंस जारी किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, 1 पैथोलॉजी के लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया है. नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान कुछ संस्थानों में कमियां पाई गईं, जिनमें 3 नर्सिंग होम और 1 पैथोलॉजी शामिल हैं. इन संस्थानों को तीन दिनों के भीतर सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है.
अंतिम व्यक्ति तक सहजता से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हैं लक्ष्य
जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि हमारा उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सहजता से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे. स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. जो संस्थान मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. “उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को भी समर्पित है, ताकि हर नागरिक को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान हो.सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि नवीनीकरण के माध्यम से न केवल संस्थानों को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी संस्थान उच्चतम गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करें.
स्वास्थ्य सेवाएं अब पहले से अधिक सुलभ और पारदर्शी होंगी
सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि यह कदम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस पहल से जिले के नागरिकों में विश्वास बढ़ा है कि स्वास्थ्य सेवाएं अब पहले से अधिक सुलभ और पारदर्शी होंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










