माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को मिला सम्मान

माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को मिला सम्मान

विज्ञापन

किशनगंज. डॉक्टर्स डे के अवसर पर माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सह रेडक्रॉस सोसाईटी के चैयरमेन डॉ इच्छित भारत को रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा ने शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. मालूम हो कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे भारत में मनाया जाता है। हर साल राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एक जुलाई को मनाते है. यह दिन भारत के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय की याद में डॉक्टरों को समर्पित किया गया. इस अवसर पर डॉ इच्छित भारत ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है. हर साल डॉक्टर्स के समर्पण और योगदान को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. वहीं रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा ने कहा कि डॉक्टर सिर्फ एक प्रोफेशन का नाम नहीं, बल्कि वो फरिश्ते हैं जो जिंदगी की सबसे मुश्किल घड़ी में हमारी उम्मीद बनकर सामने आते है. वो न केवल हमारी सेहत का ख्याल रखते हैं, बल्कि हर दर्द, हर तकलीफ में हमारे साथ खड़े रहते हैं. कई बार उनका एक मुस्कुराता चेहरा या दिलासा देने वाला एक शब्द, किसी टूटते इंसान में नई हिम्मत भर देता है. चाहे वो इमरजेंसी में पूरी रात जागकर किसी की सांसों की डोर थामे रखना हो, या डरे-सहमे मरीज को सुकून देना हो. डॉक्टर के समर्पण और सेवा भावना की कोई सीमा नहीं होती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन