ePaper

नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपित अब तक पुलिस की पहुंच से दूर

Updated at : 25 Aug 2024 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग युवती  के साथ दुष्कर्म का आरोपित अब तक पुलिस की पहुंच से दूर

न्याय पाने के लिए किशोरी अपने परिजनों के साथ दर-दर भटक रही है.

विज्ञापन

पोठिया किशनगंज में एक नाबालिग रेप पीड़िता को छह माह बाद भी न्याय नहीं मिल सका. न्याय पाने के लिए किशोरी अपने परिजनों के साथ दर-दर भटक रही है. पीड़िता ने पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन अबतक इंसाफ नही मिल सका है. बता दें कि किशोरी को युवक ने प्रेम-जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया था. गांव के ही मोहम्मद एकराम नाम के युवक के प्रेम-जाल में फंसी किशोरी से पहले युवक ने दोस्ती की फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और मोबाईल फोन पर बातचीत करना शुरू किया. इसी बीच शादी का झांसा देकर आरोपित युवक ने किशोरी से कई बार शारीरिक संबंध बनाया. शातिर युवक ने किशोरी से मिलने के दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली. पीड़िता को वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर आरोपित संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाता रहा. कुछ दिन बाद पीड़िता जब युवक की ब्लैकमेलिंग से विचलित और काफी परेशान होने लगी तो अपने परिजनों को पूरे घटना से अवगत कराया. जिसके बाद परिजन संग पीड़िता महिला थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर मोहम्मद एकराम को नामजद आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कराया. दरअसल,पूरा मामला पोठिया थाना क्षेत्र के कोल्था ग्राम पंचायत अंतर्गत कटहलबाड़ी का है. इस गांव की एक रेप पीड़िता ने बीते 11 मार्च को आरोपित युवक मोहम्मद एकराम को नामजद आरोपित बनाते हुए महिला थाना कांड संख्या 10/2024 दर्ज कराई थी. कांड दर्ज होने के छह माह बाद भी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन