मिशन परिवार विकास अभियान को ले पीएचसी में कार्यक्रम आयोजित

मिशन परिवार विकास अभियान 2025 के स्थानीय तहत स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की.
टेढ़ागाछ.मिशन परिवार विकास अभियान 2025 के स्थानीय तहत स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की. जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंदा तिवारी,दानिस आलम, मुखिया अबु बकर, तुषार, बबिता कुमारी आदि शामिल थे. चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के तहत लोगों से परिवार नियोजन अपनाने को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. इस मिशन के द्वारा 19 मार्च दिन बुधवार को क्षेत्र की 23 महिलाओं ने परिवार नियोजन अपनाते हुए स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में बंध्याकरण करवाया. बृहस्पतिवार को परिवार नियोजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र में मेले का भी आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के द्वारा इच्छुक दंपति को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं ताकि दंपति जानकारी से प्रेरित होकर परिवार नियोजन जैसे उपायों को अपनाकर अपने भविष्य को अच्छा बना सके. 22 मार्च और 26 मार्च को भी परिवार नियोजन कार्यक्रम स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया जाना है. साथ ही चिकित्सा पदाधिकारी ने इस मिशन को सफल बनाने हेतु स्त्री-पुरुष दोनों वर्ग के लोगों से परिवार नियोजन अपनाने की अपील की है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










